Tuesday, October 20th, 2026

गिरावट से ऊबरी भारत की GDP, तीसरी तिमाही में पॉजिटिव हुई अर्थव्यवस्था 

नई दिल्ली
 सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मोर्चे पर बड़ी खबर आई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी पॉलिटिव हो गई है। चालू वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में जीडीपी में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। आज यहां सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर 2020) में जीडीपी में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।   8 फीसदी रह सकती है पूरे साल की जीडीपी में गिरावट इन आंकड़ों में जीडीपी में वित्त वर्ष 2020-21 में 8 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान जताया गया है। जीडीपी के इन आंकड़ों का सबको बेसब्री से इंतजार था। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़े में अप्रैल से जनवरी के दौरान राजकोषीय घाटा 12.34 लाख करोड़ रुपये का होने की जानकारी दी गई है। ये हैं अन्य अनुमान स्थिर कीमतों (2011-12) पर वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान देश की वास्तविक जीडीपी 134.09 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 29 जनवरी 2021 को जारी 2019-20 के प्रथम संशोधित अनुमान में देश की जीडीपी 145.69 लाख करोड़ रहने का अनुमान लगाया गया था। इस प्रकार 2020-21 में जीडीपी वृद्धि दर माइनस आठ फीसदी (-8 फीसदी) रहने का अनुमान है, जबकि 2019-20 में जीडीपी वृद्धि दर चार फीसदी दर्ज की गई थी। 

 

#GDP

Source : Agency

पाठको की राय